विकासनगर, अप्रैल 17 -- जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर की सबसे बड़ी खत बमटाड़ के 24 गांवों के ग्रामीणो ने शुक्रवार को मौकाबाग गनियात मेला धूमधाम से मनाया। मेले में लोक संस्कृति की छटा बिखरी। ढोल दमोऊ की थाप पर मेले मे ग्रामीणो ने पारंपरिक नृत्य कर समां बांधा। पारंपरिक वेश-भूषा में सामूहिक रूप से महिलाओं ने पारंपरिक लोक नृत्य तांदी, झैंता, रासौ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। गनियात मेले में नराया, कोरूवा, कोठा, तारली, खमरौली, सलगा, चिबोऊ, बोहा, अस्टी, जामुवा, कौथी, लोरली, अस्टाड़, डकरियाना, होड़ा, मंगरोली, क्वारना, सैंसा, कोटी, सैंज समेत जौनसार के कई अन्य गांवों के ग्रामीण शामिल हुए। हिमाचल प्रदेश के जुब्बल, कोटखाई से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण मेले में शिरकत करने पहुंचे। यह भी पढ़ें- ठाणा डांडा के बिस्सू मेले में दिखी जौनसारी संस्कृति की अनुपम...