लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ, संवाददाता। पारंपरिक ईस्टर ट्रिडियम के तहत गुरुवार को ईसाई समुदाय ने पवित्र गुरुवार (मौंडी थर्सडे) मनाया। ईसाई धर्म में मौंडी गुरुवार सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक है। यह पर्व प्रभु यीशु मसीह के अपने शिष्यों के साथ अंतिम भोज की याद में मनाया जाता है। इस अवसर पर चर्चो में आराधना हुई और पदारियों ने अपने शिष्यों के पैर धुलने की पावन रस्म अदा की। अब शुक्रवार को प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर चढ़ने और मृत्यु की स्मृति में गुड फ्राइडे मनाया जाएगा।आराधना, प्रार्थना व गीतों के बीच मनाया मौंडी थर्सडेअलीगंज स्थित असेंबली ऑफ बिलीवर्स चर्च में मौंडी थर्सडे मनाया गया। यहां शाम की आराधना ब्रदर रोहित के गीत 'लकड़ी पे लटका नासरी...' के साथ शुरू हुई। जिसके बाद सिस्टर वर्तिका ने प्रार्थना की। अंकुर कुमार ने उपदेश दिया। सीनियर प्रीस्ट...