बलरामपुर, अगस्त 26 -- बलरामपुर, संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वाधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता-2026 में एजी हाशमी इंटर कॉलेज साहदुल्लानगर के व्यायाम शिक्षक एवं जिला क्रीड़ा सचिव मो. सुहेल अहमद को चयनकर्ता बनाया गया है। प्रतियोगिता 14 से 18 सितंबर तक गोरखपुर में आयोजित होगी। मो. सुहेल अहमद को माध्यमिक विद्यालयों की अंडर-19 बास्केटबाल टीम के खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। बास्केटबाल और एथलेटिक्स के राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रह चुके मो. सुहेल पिछले करीब दो दशक से व्यायाम शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। एसजीएफआई उत्तर प्रदेश की ओर से उन्हें कई वर्षों से प्रदेश की बास्केटबाल टी...