वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। ओलंपियन पद्मश्री मो. शाहिद आमंत्रण प्राइजमनी राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता बड़ालालपुर स्थित क्रीड़ा संकुल के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर 17 से 24 फरवरी के बीच होगी। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें शामिल होंगी। 12 अलग-अलग टीमों ने खेलने की इच्छा जताई है। हालांकि दो अन्य बड़ी टीमों से भी खेल विभाग ने संपर्क किया है। उनकी स्वीकृति के बाद अंतिम 12 टीमों का चयन किया जाएगा। जिन टीमों की ओर से स्वीकृति मिली है, उनमें साई, इंडियन ऑयल, यूपी पुलिस, पंजाब नेशनल बैंक नई दिल्ली, यूपी एकादश, यूबीआई मुंबई, ईएमई जालंधर, बीएसएफ जालंधर, संयुक्त छात्रावास यूपी, आर्मी जालंधर, हिमाचल प्रदेश, केनरा बैंक बेंगलुरु हैं। जबकि खेल विभाग ने अपनी ओर से दो अन्य टीमों आईटीबीपी, सीआईएसएफ दिल्ली से संपर्क किया है। इन दोनों टीमों की ओर से...