सीवान, मई 1 -- (सीवान से अनीश पुरुषार्थी )। राजद के पूर्व सांसद मो. शहाबुद्दीन की पांचवीं पुण्यतिथि शनिवार को मनाई गई। इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सांसद के तेलचित्र पर गणमान्य अतिथि और राजद नेताओं द्वारा माल्यार्पण, पुष्पांजलि के उपरांत पूर्व सांसद की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर हुई। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने पूर्व सांसद डॉ. मो. शहाबुद्दीन में व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- टाउन हॉल में पूर्व सांसद शहाबुद्दीन की पुण्यतिथि आजश्रद्धांजलि सभा की चर्चा संसदीय जीवन से लेकर एक विधायक के रूप में शुरू की गई राजनीतिक यात्रा की चर्चा करते हुए उनके संसदीय जीवन, सामाजिक सरोकार, लोगों के बीच उनकी लोकप्रियता, एक विधायक और सांसद व विशेषकर सांसद के रूप में जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, समेत अन्य क्...