वाराणसी, अगस्त 1 -- वाराणसी। डर्बी शायर क्लब की ओर से शुक्रवार को पार्श्वगायक मोहम्मद रफी की 46वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। क्लब के अध्यक्ष शकील अहमद जादूगर समेत अन्य ने मोहम्मद रफी को भारत रत्न देने और उनके नाम पर ट्रेन चलाने की मांग की गई। इस मौके पर पितरकुंडा के प्राचीन कुंड में मछलियों के लिए चारा डाला गया। इस दौरान गुफरान अहमद, चिंतित बनारसी, मो. इश्तियाक अंसारी, जावेद हुसैन, बबलू जायसवाल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...