चंदौली, अगस्त 29 -- पीडीडीयू नगर। पीडीडीयू नगर कांग्रेस कमेटी पूर्व सचिव मो. नईम को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कालीमहाल स्थित कैंप कार्यालय पर मिठाई खिलाकर मो. नईम को बधाई दी। नवनियुक्त अध्यक्ष मो. नईम ने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर नेहाल अख्तर, मृत्युंजय शर्मा, फैयाज अंसारी, धर्मवीर, एस. फाजिल, मोहन गुप्ता, दीपक गुप्ता, रमेश सिंह, सुनील आदि ने बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...