रांची, अप्रैल 27 -- खूंटी, संवाददाता। अंजुमन इस्लामिया कमिटी, खूंटी के चुनाव में सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 3 मई को प्रस्तावित था, लेकिन नाम वापसी की अंतिम तिथि तक सभी पदों के लिए केवल एक-एक प्रत्याशी ही शेष रह गए। इसके बाद चुनाव प्रक्रिया निरस्त करते हुए सभी प्रत्याशियों को उनके-उनके पदों पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों में सदर पद पर मोहम्मद ज़ैद राईन, सेक्रेटरी पद पर मोहम्मद मन्नान अंसारी,  नायब सदर पद पर मोहम्मद सुहैल, नायब सेक्रेटरी पद पर मोहम्मद शहजाद अंसारी तथा  खजांची पद पर मोहम्मद नौशाद अंसारी शामिल हैं।  सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके पश्चात जामा मस्जिद, खूंटी में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मस्जिद के इमाम ...