आदित्यपुर, मार्च 16 -- चांडिल। मो. शाबान कपाली नगर परिषद के उपाध्यक्ष बने। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हफ़ीजुद्दीन अंसारी को तीन वोटो से पराजित किया। मो. शाबान उर्फ सिंटू वार्ड नंबर 20 के सदस्य है जबकि हफ़ीजुद्दीन अंसारी वार्ड न. 12 के वार्ड सदस्य है। मो. शाबान को 12 वोट मिला जबकि हफ़ीजुद्दीन अंसारी को 9 वोट मिला। कुल 21 वार्ड सदस्यों ने अपना वोट डाला। मो. शाबान के कपाली नप उपाध्यक्ष बनने के बाद उसके समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। चांडिल अनुमंडल कार्यालय में कपाली नप उपाध्यक्ष के लिए वोटिंग हुआ। उपायुक्त ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...