मो हबीब उल्लाह बने कांग्रेस रामगढ़ जिला महासचिव, हर्ष
रामगढ़, जून 15 -- दुलमी, निज प्रतिनिधि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सह रामगढ़ विधायक ममता देवी ने चितरपुर बेलाल नगर निवासी मो हबीब उल्लाह उर्फ पपन को कांग्रेस पार्टी का रामगढ़ जिला महासचिव बनाया गया है। जिला महासचिव बनाए जाने पर मो हबीब उल्लाह ने कहा कि मैं अपने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व व जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझे यह जिम्मेवारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को जिला महासचिव के पद पर जिम्मेवारी दी है। उसे मैं जिम्मेवारी पूर्वक निभाउंगा। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी को और मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयासरत रहूंगा तथा उनके विश्वास पर खरा उतरने का काम करूंगा। साथ ही पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का इमानदारी पूर्वक निर्वहन करते हुए कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करने का काम करूंगा। राष्ट्रीय अध्यक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.