बोकारो, फरवरी 3 -- बोकारो, प्रतिनिधि। नगरपालिका (आम) निर्वाचन के सफल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर फुसरो नगर परिषद, वर्ग-ख के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक मो. सादात अनवर ने जिले में अपना योगदान दिया है। सामान्य प्रेक्षक द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों, सुझावों एवं समस्याओं के निवारण के लिए आम जन, प्रत्याशी एवं उनके अधिकृत प्रतिनिधियों से प्रतिदिन मुलाकात की जाएगी। फुसरो नगर परिषद क्षेत्र से संबंधित आम जन, प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधि बोकारो परिसदन में दिन के 3:30 बजे से 4:30 बजे तक सामान्य प्रेक्षक से भेंट कर नगर पालिका निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.