मोड़, रफ्तार या झपकी... पांच जिंदगियां लील गई खाई
हल्द्वानी, मई 22 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। भवाली-रातीघाट बायपास पर गुरुवार दोपहर हुआ दर्दनाक हादसा सिर्फ एक परिवार की मौत की कहानी नहीं, बल्कि पहाड़ी सड़कों पर सरकारी लापरवाही और सुरक्षा तंत्र की पोल भी खोल गया। लखनऊ से भवाली आ रहा परिवार गंतव्य से कुछ ही दूरी पहले मौत की खाई में समा गया। प्रारंभिक जांच में चालक को झपकी आना या मोड़ पर तेज रफ्तार हादसे की वजह मानी जा रही है। आरटीओ और पुलिस की तकनीकी टीम को मौके पर ब्रेक लगाने के निशान तक नहीं मिले।
जांच की प्रक्रिया आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी अरविंद पांडे और आरआई विनोद गुंज्याल की तकनीकी टीम ने शाम को घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि मोड़ के पास पक्की और कच्ची सड़क मिलाकर करीब 30 फीट चौड़ी जगह मौजूद है। इसके बावजूद वाहन सीधे खाई में गिरा, जिससे आशंका है कि चालक मोड़ का सही अनुमान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.