मेरठ, अप्रैल 27 -- खाटू श्याम बालाजी सालासर साईं मंदिर में मोहिनी एकादशी पर सोमवार को श्याम बाबा का भव्य शृंगार और आरती का आयोजन किया गया। अनिल गोयल ने बताया कि एक माह में दो एकादशी होती हैं, लेकिन इस वर्ष कुल 26 एकादशी पड़ रही हैं। मोहिनी एकादशी का महत्व बताते हुए कहा कि समुद्र मंथन के दौरान निकले 14 रत्नों में से अमृत कलश को लेकर देवताओं और दानवों के बीच संघर्ष हुआ था। तब भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर अमृत देवताओं में वितरित किया। इस दौरान राहु केतु भी देवताओं की पंक्ति में बैठकर अमृत ग्रहण कर अमर हो गए। यह भी पढ़ें- मोहिनी एकादशी पर राधा रानी के अलौकिक शृंगार ने मोहा मन इस कारण इस एकादशी को अमृत एकादशी भी कहा जाता है। शोभा त्यागी और रतनलाल ने ज्योति प्रज्ज्वलित कर कीर्तन का शुभारंभ किया। नीरज सांवरिया ने भजन प्रस्तुत कर श्याम बाबा...