मुंगेर, अप्रैल 28 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को मोहिनी एकादशी के पुनीत और पावन दिवस पर नगर के ऐतिहासिक धार्मिक धरोहर मुरली मनोहर ठाकुरबाड़ी में भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की गई। साथ ही संध्या प्रहर मुरली मनोहर की मनिहारी महाआरती की गई। मंदिर के पुजारी पंडित अरुण कुमार पाठक और अभिषेक पाठक ने वैदिक विधान के साथ पूजा अर्चना की। इसके उपरांत सुरों में पिरोकर संध्या महाआरती की गई। जिसमें बड़ी संख्या में धर्मानुरागियों ने भक्ति भाव के साथ मोहिनी एकादशी की महाआरती में शामिल हुए।मोहिनी एकादशी को लेकर पुजारी अरुण कुमार पाठक ने बताया कि वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी मनाई जाती है। यह भी पढ़ें- मोहिनी एकादशी पर श्याम बाबा का हुआ भव्य शृंगार धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु की विधिपूर्वक पूजा-अर्च...