रांची, अप्रैल 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में सोमवार को वैशाख शुक्ल पक्ष की मोहिनी एकादशी व्रत करने वाले भक्तों ने श्रीमन्नारायण का पूजन और दर्शन किया। सभी लालसा और अभिलाषा को पूर्ण करने वाले भगवान का बड़ा अनुष्ठान हुआ। प्रातः भगवान के दिव्य विग्रह का विश्वरूप दर्शन, सुप्रभातम, मंगलाशासनम करावलंबम और वेंकटेश स्तोत्रम के बाद पांचरात्र आगम विधान के अंतर्गत तिरुवाराधनम हुआ। भगवान को दीपों के प्रकाश पुंज से नक्षत्र, कुंभ एवं कर्पूर की बाती से महाआरती की ई। इसके बाद घंटा-घड़ियाल की मंगल ध्वनियों के बीच अग्नि मुद्रा, सुरभि मुद्रा एवं ग्रास मुद्रा आदि प्रदर्शन कर बालभोग निवेदन हुआ। बालभोग में साबूदाना की खीर, आलू साबूदाना की खिचड़ी और आलू कुटू आटे की पकौड़ी इत्यादि फलाहारी व्यंजनों का भोग लगा। यह भी पढ़ें- मोहिनी एका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.