लखीमपुरखीरी, मई 1 -- कंजा बरम बाबा हनुमान मंदिर परिसर में स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में मोहिनी एकादशी के अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। श्रीश्याम दीवाने सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित संकीर्तन में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। हारे के सहारे की जय और खाटू नरेश की जय के उद्घोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। भजन गायक अजय गुप्ता और शिवम गुप्ता ने श्याम बंशी बजाते हो या मुझे बुलाते हो और राम नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊं गली गली जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर ऐसा माहौल बनाया कि श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमने लगे। फूलों से सजे बाबा के दरबार और इत्र की सुगंध ने वातावरण को और भी दिव्य बना दिया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोहिनी एकादशी का व्रत अत्य...