मथुरा, अप्रैल 27 -- धर्मनगरी में मोहनी एकादशी के पावन पर्व पर पंचकोसिय परिक्रमा लगाने के साथ मंदिर-देवालयों में सोमवार सुबह से ही पूजन-अर्चन करने के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा । नगर के सुप्रसिद्ध ठाकुर राधा बल्लभ मंदिर, सेवाकुंज मंदिर, राधारमण मंदिर, राधा स्नेह बिहारी मंदिर, शाहजी मंदिर, कृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर, प्रेम मंदिर, राधा श्यामसुंदर मंदिर, रंगनाथ मंदिर आदि मंदिर इलाकों में सुबह से ही भक्त अपने आराध्य ठाकुरजी के दर्शनार्थ पहुंचने लगे। सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ता रहा। हर कोई अपने आराध्य के दर्शन कर भक्तिभाव से भाव- विभोर होता दिखाई दिया। वहीं पंचकोसिय परिक्रमा लगाने के साथ यमुना स्नान के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। यह भी पढ़ें- सात दिवसीय भागवत कथा को लेकर 151 कन्याओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.