नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- Mohini Ekadashi ko kya daan kare, मोहिनी एकादशी पर क्या दान करें : मोहिनी एकादशी पर विधिवत भगवान विष्णु की पूजा की जाएगी। इस दिन ध्रुव योग का संयोग बनेगा। विष्णु भक्तों के लिए एकदशी का दिन विशेष महत्व रखता है। मोहिनी एकादशी का व्रत रखने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की भक्ति करने से व्यक्ति को विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। शाम के समय मंदिरों में आरती और भजन-कीर्तन करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मोहिनी एकादशी भगवान विष्णु की आराधना का अत्यंत शुभ और फलदायी दिन माना जाता है। इस साल की मोहिनी एकदशी का व्रत पंचांग के अनुसार, 27 अप्रैल के दिन रखा जाएगा। इस पावन अवसर पर श्रद्धालु प्रात: काल स्नान-ध्यान के बाद व्रत का संकल्प लेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं मोहिनी एकादशी के दिन किन चीजो...