संभल, मई 3 -- सामाजिक संगठनों के बीच सक्रियता को नया बल मिला है। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन ने संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से एक अहम फैसला लेते हुए मोहित यादव को पुनः जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गेनाइजेशन की हालिया बैठक में सर्वसम्मति और समिति की संस्तुति के आधार पर मोहित यादव को दोबारा जिला अध्यक्ष पद पर बहाल किया गया। इस संबंध में संस्था के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा आधिकारिक पत्र जारी कर नियुक्ति की घोषणा की गई। यह भी पढ़ें- भूषण तिर्की फिर बने झामुमो गुमला जिलाध्यक्ष नेतृत्व ने मोहित यादव की कार्यशैली और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा पर भरोसा जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि वे स...