कानपुर, जुलाई 13 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कैंट स्थित सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में सीआईएससीई नॉर्थ जोन (बालक) एथलेटिक्स प्रतियोगिता का सोमवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में 16 विद्यालयों के करीब 200 से अधिक खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में दम दिखाया। प्रतियोगिता में मोहित पाल और अंशुल ने सर्वाधिक पदक जीते।प्रतियोगिता के अंडर-14 के 80 मीटर हर्डल्स में सेंट एलॉयसिस स्कूल के विशेष साहू, 4गुणा100 मीटर रिले में सेंटर एलॉयसिस स्कूल की टीम विजेता बनी। अंडर-17 के 1500 मीटर दौड़ में अंशुल पटेल (सर सैयद स्कूल), 3000 मीटर दौड़ में मोहम्मद रेहान, 110 मीटर हर्डल्स में अविरल श्रीवास्तव (यूनाइटेड पब्लिक स्कूल), 400 मीटर हर्डल्स में अंशुल पटेल (सर सैयद स्कूल), 5 किमी वॉक में शुभ गुप्ता (यूनाइटेड पब्लिक स्कूल), हाई जंप में अर्हम म...