नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत की जीत की हीरो मोहित उल्वा रहे। इस युवा बल्लेबाज ने नंबर-10 पर आकर 49 रनों की शानदार पारी खेली और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मोहित मैदान पर उस समय उरतरे थे जब भारत जीत की उम्मीद लगभग छोड़ चुका था। 338 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारत ने अपना 8वां विकेट 252 के स्कोर पर ही खो दिया था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि टीम इंडिया यहां से मैच निकाल सकती है। मगर वो कहते हैं ना क्रिकेट अनिश्चितत्ताओं का खेल हैं, यहां कभी भी कुछ भी हो सकता है। मोहितन ने अपनी 49 रनों की पारी के दौरान 5 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। फाइनल में विनिंग चौका भी उनके बल्ले से निकला। अब उनकी किस्मत पर चारचांद लग गए हैं क्योंकि उनका चयन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए हो गया है। यह भी पढ़ें- LIV...