मेरठ, मई 1 -- ​मेरठ राज्य चीनी निगम लिमिटेड की मोहिउद्दीनपुर चीनी मिल ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का दावा किया है। मिल प्रबंधन ने इस सत्र के दौरान खरीदे गए गन्ने का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया है। दावा है कि 188.05 करोड़ का मिल ने भुगतान किया है। 26 मार्च 2026 से लेकर पेराई सत्र की समाप्ति 11 अप्रैल 2026 तक की अवधि के लिए 18 करोड़ की बैंक एडवाइस जारी कर दी है। ​चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक, राजेश कुमार ने इसका श्रेय किसानों और मिल कर्मियों के आपसी सहयोग को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...