समस्तीपुर, जुलाई 18 -- मोहिउद्दीननगर। मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह उनका शव थाना परिसर की इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित एक कमरे (पैसेज) से बरामद किया गया। इस घटना के बाद से पुलिस महकमे और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया। घटना की सुचना मिलते ही मिथिला प्रक्षेत्र के डीआइजी मनोज कुमार तिवारी, एसपी अरविन्द प्रताप सिंह व पटोरी एसडीपीओ वीरेन्द्र कुमार मेधावी मोहिउद्दीननगर थाना पहुंच अन्य पुलिस कर्मियों से इस मामले की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और पोस्टमार्टम के लिए शव को सदर अस्पताल भेज दी। थाने के पुलिस से मिली जानकारी के बबलू प्रसाद थाने के बिल्डिंग में दूसरी मंजिल के एक कमरा में रहते थे। अनुमान लगाया जा रहा है...