समस्तीपुर, दिसम्बर 31 -- मोहिउद्दीननगर। थाना क्षेत्र के करीमनगर पंचायत के हेमनपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर एक वर्ष पहले हुई डबल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्थानीय पुलिस और एसआईटी की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों संजीव कुमार सिंह को समस्तीपुर से और राजीव कुमार राय को धमौन पटोरी से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि ठीक एक साल पहले 14 दिसंबर की रात्रि में हेमनपुर गांव में एक आपसी विवाद हुआ था। यह विवाद इतना भड़क गया था कि दोनों ओर से दर्जनों राउंड गोलियां चली। इस गोलीबारी में दादा और पोते को कई गोलियां लगीं जिससे दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक में हेमनपुर निवासी तपेश्वर सिंह के पुत्र नवीन कुमार सिंह (42) और अजय सिंह के पुत्र गौरव कुमार सिंह (24) शामिल थे। इस घटना में गौरव के भाई सौरभ कुमार सिंह को जबड़े में गोली लगी थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.