मोहाली में कांग्रेस नेता के घर पर अंधाधुंध फायरिंग, गैंगस्टर डॉनी के नाम पर मिली थी धमकी
चंडीगढ़।, अक्टूबर 14 -- पंजाब के मोहाली के बलटाना में मंगलवार देर रात पूर्व पार्षद और कांग्रेस नेता नीतू चौधरी के घर पर अंधाधुंध फायरिंग हुई है। अज्ञात हमलावरों ने 2:15 बजे घर पर सात से आठ राउंड गोलियां चलाईं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब ढाई बजे कांग्रेस के पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर पर फायरिंग हुई। परिजन के मुताबिक, बाइक सवार दो लोगों ने घर पर गोलियां चलाईं। गोलियां की आवाज सुनकर पूरे रिहायशी इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बताया कि जैसे ही घर से बाहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.