अल्मोड़ा, मार्च 31 -- मोहान से लगे ब्लॉक के तड़म गांव में बाघ ने 60 साल के बुजुर्ग को मार डाला। घटना की सूचना मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं, प्रशासन और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। साथ ही संभावित बाघ की तलाश शुरू कर दी है। वन विभाग के मुताबिक परिजनों ने बताया है कि बुजुर्ग खीम सिंह रोज की तरह मंगलवार को भी सुबह सात बजे लकड़ी और घास लेने गांव से कुछ ही दूरी पर जंगल गए थे। अधिकतर वह दस बजे तक वापस लौट आया करते थे, लेकिन 11 बजने के बाद भी वापस नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। इसपर पत्नी मुन्नी देवी आसपास के ग्रामीणों को साथ लेकर उनकी तलाश को जंगल में निकल गईं। खोजबीन की तो खीम सिंह का बुरी तरह से नोचा हुआ शरीर बरामद हुआ। शव देख पत्नी बेसुध हो गई और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.