अल्मोड़ा, मई 4 -- नवीन भट्ट, रानीखेत। भतरौंजखान थाने के तहत मोहान चौकी में तैनात एक आरक्षी का शव मछोड़ के पास खाई में धड़ से अलग शरीर के रूप में मिला। आरक्षी तीन दिन से लापता चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका है कि आरक्षी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इसके बाद शव को वन्य जीवों ने नोच दिया। पुलिस के मुताबिक 45 साल के कांस्टेबल संजीव कुमार पुत्र इकबाल सिंह वर्तमान में साई कालौनी कुण्डेश्वरी काशीपुर में रहते थे। जबकि उनका मूल निवास शेरपुर हरिद्वार है। पुलिस के मुताबिक बीती 24 अप्रैल को सरकारी कार्य से वह बाहर गए थे। एक मई तक वह वापस नहीं लौटे। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल सका। मोबाइल बंद होने से उनकी लोकेशन भी नहीं आ सकी। लास्ट लोकेशन के आधार पर पुलिस ने जवान की तलाश शुरू की। सोमवार सुबह एएसआई क...