लखीमपुरखीरी, अगस्त 22 -- तिकुनियां-लखीमपुर खीरी, संवाददाता। अपने पालतू मवेशियों के लिए नदी पार खेतों से चारा लेकर आ रहे चार ग्रामीण शुक्रवार को नाव पलटने से मोहाना नदी में गिर गए। नदी की धार से दो लोग तो किसी तरह तैरकर बाहर निकल आए लेकिन बाकी दो लापता हो गए। सूचना पर अफसर मौके पर पहुंचे। लापता लोगों की तलाश की जा रही थी।शुक्रवार को तिकुनियां कोतवाली के बाबापुरवा गांव निवासी रंजीत, बलराम और रामकुमार तथा केवटली गांव के अशोक अपने जानवरों के लिए चारा लेने छोटी नाव से मोहाना नदी के पार गए थे। मोहाना में आई बाढ़ की वजह से इलाके के कई गांवों के खेतों में गहरा पानी भर गया है। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: बीच धार में नाव ने छोड़ा साथ, मुसीबत में पड़ गए सवार नाव पर सवार होकर नदी पार गए रंजीत आदि वापस आ रहे थे। जब ये लोग नदी के बीच में पहुंचे, ...