मोहसिन काकोरवी की याद फर्ज भी
लखनऊ, अप्रैल 24 -- लखनऊ, संवाददाता। इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया, ईदगाह में शुक्रवार को 'याद-ए-मद्दाह-ए-रसूल मोहसिन अलवी' विषय पर एक जलसा आयोजित किया गया। अल्लामा मोहसिन काकोरवी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, काकोरी की ओर से आयोजित इस जलसे की अध्यक्षता मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने की।इस मौके पर उन्होंने कहा कि मद्दाह-ए-रसूल (पैगंबर की प्रशंसा करने वाले) अल्लामा मोहसिन काकोरवी जैसी हस्ती की याद हम सब पर कर्ज भी है और हमारा फर्ज भी। वे एक आदर्श नात-गो थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन अंतिम पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की नात और प्रशंसा में समर्पित कर दिया। इस अवसर पर उन्होंने मोहसिन काकोरवी और उनका कलाम -एक अध्ययन के विषय पर शोध पत्र भी पढ़ा। यह भी पढ़ें- जलसा-ए-मिलाद में नातिया कलामों से सजा रूहानी समां
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.