प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सोमवार दोपहर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में हुई श्रद्धांजलि सभा में कहा कि मोहसिना राष्ट्रीय राजनीति में उभरने वाली प्रमुख मुस्लिम महिला नेताओं में एक ऐसी नेता थीं जो चारों सदन की सदस्य रहीं। इस दौरान किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, मुकुंद तिवारी, ज़िया उबैद, अनूप त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, सुष्मिता यादव, अफ़रोज़ अहमद, मानस शुक्ला और शाहनवाज कुरैशी समेत अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- कांग्रेसियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- मोहसिना किदवई की मौत से पार्टी की अपूर्णनीय क्षति-जिलाध्यक्ष यह...