कौशाम्बी, अप्रैल 13 -- नगर पंचायत चरवा में पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधनोपरांत सोमवार को कांग्रेसियों ने एक शोकसभा का आयोजन किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखते हुए छायाचित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा के दौरान जिलाध्यक्ष कांग्रेस गौरव पांडेय ने कहा कि मोहसिना किदवई पार्टी के प्रति सदैव समर्पित और निष्ठावान रहीं। उन्होंने प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभाला था। कार्यकाल के दौरान उन्होंने सच्चे भाव से लोगों की सेवा की। उनकी मृत्यु से हम सभी दुखी हैं। शोकसभा में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव रामबहादुर त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष दीपक पांडेय, उदय यादव, जिला महासचिव सुरेंद्र शुक्ल, जिला सचिव जयप्रकाश ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.