गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष रहीं मोहसिना किदवई के निधन पर ट्रांसपोर्टनगर जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि उनका पूरा जीवन देश एवं समाज के लिए समर्पित रहा। उनका निधन एक युग का अंत है। श्रद्धांजलि सभा में जिला मीडिया सेल चेयरमैन गोरख लाल श्रीवास्तव, प्रमोद नायक, विनोद कुमार पाण्डेय, अनिल सोनकर, जयन्त पाठक, सत्येन्द्र निषाद, श्रीश उपाध्याय, विशाल त्रिपाठी, राजीव कुमार पाण्डेय, डा चिन्मय पाण्डेय, व्यास उपाध्याय, संतोष शुक्ल, ज्ञानेन्द्र शाही, कालंजय त्रिपाठी, राजीव पाण्डेय मोनू, संतोष उपाध्याय, उत्कर्ष पाण्डेय, रामसमुझ सांवरा, पानमती शर्मा, प्रवीण तिवारी, अदालत यादव ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

हिंदी हिन्दुस...