बोकारो, मार्च 27 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के वार्ड- 30 में साफ सफाई नहीं होने को लेकर निवासियों में आक्रोश जताया। मामले को लेकर शुक्रवार को निवासियों की बैठक हुई। जिसमें लचर सफाई व्यवस्था को लेकर निवासी आंदोलन पर उतरने का निर्णय लिया। इस बाबत निवासी महेश सिंह ने कहा कि नियमित साफ सफाई नहीं होने से क्षेत्र में कचरों का अंबार लग गया है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। महेश सिंह ने कहा कि निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल मेयर से मिलकर मोहल्लों में विशेष साफ सफाई की मांग करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...