पटना, फरवरी 12 -- बिहार के अनूठे सिविल इंजीनियर्स की मेहरबानी से कभी शहरों में सड़क से ऊपर रहे ज्यादातर घर आज सड़क के लगभग बराबर या फिर उससे नीचे आ चुके हैं। नतीजा मोहल्ले की गलियों में बारिश में और नाला जाम होने पर जलजमाव हो जाता है। इसकी वजह थी हर बार सड़क रिपेयर या बनाने के दौरान पुरानी सड़क पर ही 4-6 इंच की नई सड़क बना देना। जिन घरों में सड़क पर उतरने के लिए पहले दो-चार सीढ़ियां होती थीं, उनमें बहुत सारे घर आज सड़क से एक-दो सीढ़ी नीचे जा चुके हैं। बारिश का पानी घर में घुस जाता है। नाली सड़क पर बहने लगे तो पानी घर में घुस जाता है। ये सब लेकर कोई पटना हाईकोर्ट चला गया और जनहित याचिका दायर कर दी। नतीजा ये हुआ है कि कोर्ट के निर्देश पर सरकार ने शहरों में सड़कों की ऊंचाई बढ़ाने पर रोक लगा दी है और अगर ऐसा करना है तो पहले पथ निर्माण विभाग स...