मोहल्ले में बिक रही अवैध रूप से शराब, शिकायत
बदायूं, जून 12 -- नगर के गुलाब बाग मोहल्ले में अवैध रूप से शराब बिक्री का आरोप लगते हुए लोगों ने एक दुकान के सामने आकर हंगामा किया। महिलाओं ने थाने जाकर शराब बिक्री रुकवाने को सामूहिक रूप से शिकायती पत्र सौंपा। गुलाब बाग में एक महिला पर उसके घर से अनाधिकृत रूप से शराब बेचने का आरोप है। लोगों का कहना है कि यहां वर्षों से अवैध शराब बिक रही है। शिकायत करने पर पुलिस से समझौता हो जाता है। महिलाओं ने बताया कि उनके पति और लड़के इस माहौल में नशेड़ी हो चुके हैं। मजदूर तबके के ये लोग अपने काम में आने वाले औजार के साथ घर के बर्तन तक इस दुकान पर औने पौने दामों पर रख शराब पीते हैं। यह भी पढ़ें- मोहल्ले में बिक रही अवैध रूप से शराब, शिकायत ये भी न हों तो ये दुकान चलाने वाले उधार में भी शराब दे देते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.