मोहल्ले में पानी की निकासी न होने से हुआ जलभराव
उरई, जून 19 -- जालौन। संवाददाता मोहल्ले में पानी की निकासी न होने से जलभराव होता है। बारिश में हालत और भी खराब हो जाती है। मोहल्ले के लोगों ने ईओ को शिकायती पत्र देकर पानी की निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है।नगर क्षेत्र के मोहल्ला भवानीराम नहर कोठी के पास निवासी नरेश बाथम, धीर सिंह, राधेश्याम, रामकुमार, योगेंद्र, कुलदीप, लाखन सिंह, शिवजीत आदि ने ईओ सुशील कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि नहर कोठी के पास करीब एक दर्जन मकान बने हुए हैं। यहां पर सीसी रोड भी बना हुआ है। लेकिन पानी की निकासी के लिए मोहल्ले में नालियां नहीं हैं। यह भी पढ़ें- सड़क पर जलजमाव से लोग परेशान, सीओ से शिकायत मोहल्ले में पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी घरों के आसपास ही भरा रहता है। बारिश के मौसम में हालत और भी खराब हो जाती है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.