मऊ, मार्च 25 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। वलीदपुर नगर पंचायत के मोहल्ला उत्तर नई बस्ती वार्ड नंबर आठ में जल निकासी नहीं होने से गंदा पानी जमा होने को लेकर बुधवार को मोहल्लेवासियों ने एसडीम को ज्ञापन सौंप कर जल निकासी की मांग किया। नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला उत्तर नई बस्ती जहां पर लगभग 20 घरों के आबादी का पानी के लिए जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण मोहल्ले के बीचो-बीच गंदा पानी जमा होने के कारण गंदगी फैलती है और गंदगी होने से कई तरह की बीमारियां पैदा होने का डर बना है। कई बार इस समस्या को लेकर नगर पंचायत में लिखित तथा मौखिक शिकायत दर्ज कराया गया, लेकिन आश्वासन के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं कराया जा रहा है। जनहित में उत्तर नई बस्ती में नाली का निर्माण जरूरी है, जिससे बरसात का पानी और मोहल्ले के घरों से गंदा पानी आसा...