जहानाबाद, मार्च 28 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शहर के रामनगर - कुतबनचक मोहल्ला में रहने वाली पांच वर्ष की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में आरोपित युवक को पकड़कर शनिवार को पुलिस को सुपुर्द किया गया है। बच्ची की मां ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए नगर थाने में आवेदन दिया है। इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद ने बताया कि आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने समेत अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में बच्ची की मां ने पुलिस को बताया है कि रामनवमी के दिन उनकी पांच वर्ष की बेटी मोहल्ले में खेल रही थी। अपराह्न करीब तीन बजे वह रोते - चिल्लाते घर में आई। उसने अपनी मां को बताया कि खेलने के दौरान मोहल्ले का ही निवासी 19 वर्...