अलीगढ़, मई 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन (पीडीए) कार्यकारिणी की मंगलवार को घोषणा की गई। अध्यक्ष पद पर डॉ. विभव वार्ष्णेय को पुन: निर्विरोध चुना गया। अन्य पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। रामघाट रोड स्थित होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में पदाधिकारियों की घोषणा की गई। डॉ. अनूप कुमार सचिव, डॉ. पुनीता अरोरा गर्ग कोषाध्यक्ष व वाइस प्रेसिडेंट पद पर डॉ. रजत प्रताप सिंह, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, डॉ. जोली वार्ष्णेय, डॉ. हर्ष गर्ग, डॉ. सुम्बुल चुने गए हैं। पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुवेक वार्ष्णेय ने सभी का स्वागत किया। अध्यक्ष डॉ. विभव ने कहा कि सेवा ही उनका धर्म है और अपूर्ण निष्ठा से अपने पद की गरिमा का मान रखेंगे। यह भी पढ़ें- जीबीएम की सफलता की बनाई रणनीति एसोसिएशन निर्बल और कमजोर वर्ग के मरीजों का भी ध्यान रखेगी। प्रयास रहें क...