बरेली, मार्च 7 -- सीबीगंज की सर्वोदयनगर कॉलोनी में शनिवार रात फायरिंग के मामले में मोहल्ले के ही युवकों पर शक जताया है। पुलिस ने उनकी तलाश में दबिश भी दी लेकिन वे घरों से फरार मिले। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। सर्वोदयनगर कॉलोनी निवासी दीपेश पंत गुरुवार रात करीब पौने दस बजे पत्नी और बच्चों के साथ घर में मैच देख रहे थे। इसी दौरान एक बाइक पर पहुंचे तीन युवकों ने उनके दरवाजे पर लातें मारीं और गाली गलौज कर दो राउंड फायरिंग की। यह पूरी घटना पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीबीगंज पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की। इंस्पेक्टर प्रदीप चतुर्वेदी ने बताया कि पीड़ित ने पुरानी रंजिश के चलते मोहल्ले के लोगों पर फायरिंग का आरोप लगाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.