पीलीभीत, मार्च 26 -- पीलीभीत। थाना सुनगढी क्षेत्र के मोहलला नई बस्ती निवासी वेदप्रकाश पुत्र राम शरण ने थाना सुनगढी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 25 मार्च को रात आठ बजे मोहल्ले के सोनू और शिवा से उसका विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी गालीगलौज करते हुए उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी। बचाने आए उसके पुत्र गौरव के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आसपास के लोगों के एकत्र हो जाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...