रुडकी, अप्रैल 25 -- मंगलौर, संवाददाता। नगर पालिका की ओर से चमारान खालसा मोहल्ले का नाम बदलकर सैनीपुरा किए जाने के निर्णय के खिलाफ दलित समाज का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को समाज के लोगों ने पालिका कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। ​प्रदर्शन की सूचना मिलते ही राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया। उन्होंने नगर पालिका से कहा कि यह निर्णय पूरी तरह एकतरफा और विवेकहीन है। ​

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...