एटा, दिसम्बर 1 -- पशुओं के लिए भूसा निकालते समय महिला दब गई। अचानक से भूसे का ढेर नीचे गिर गया। इसके नीचे दबकर महिला की मौत हो गई। एकत्रित लोगों ने भूसा हटाया और इलाज के लिए लेकर पहुंचे। चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। थाना जैथरा के मोहल्ला सूर्य नगर निवासी मीना (45) पत्नी ओमसागर सोमवार सुबह पशुओं के लिए भूसा निकालने गई थी। बताया जा रहा है कि भूसे निकालते समय अचानक से उनके ऊपर भूसा का ढेर गिर गया। भूसा के नीचे महिला दब गई। काफी देर बाद कुछ लोगों ने महिला को दबा हुआ देखा और घरवालों को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि एकत्रित लोगों ने भूसा हटाया और महिला को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि लगभग दो घंटे तक महिला भूसे में दबी रहीं। सांस होने की आशंका पर चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया ज र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.