दुमका, दिसम्बर 11 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय रामगढ़ में बुधवार को आयोजित समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी कमलेंद्र कुमार सिन्हा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी करुणा रानी मंडल, प्रखंड कृषि पदाधिकारी आशीष रंजन तथा पिरामल फाउंडेशन की टीम ने मोहल्ला शिक्षा अभियान से जुड़े स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित फंक्शनल लिटरेसी एवं न्यूमेरसी आधारित मोहल्ला कक्षाओं में योगदान देने वाले युवाओं के कार्य को मान्यता देना था। ज्ञात हो कि पिरामल फाउंडेशन के द्वारा रामगढ़ प्रखंड के अधिकांश पंचायतों में मोहल्ला शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन शाम 1 से 1.5 घंटे की सीखने-सिखाने की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। पंचायतों के युवा स्वयंसेवक निःशुल्क बच्चों के सीखने के स्तर म...