हापुड़, दिसम्बर 14 -- नगर के मोहल्ला भोलापुरी में श्रीरामचरितमानस पाठ का साप्ताहिक आयोजन डॉक्टर अमरपाल सिंह सैनी के आवास पर किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कथा व्यास रामकेश सिंह ने कहा कि प्रभु श्री राम ने तीनों माता एवं गुरु वशिष्ठ सहित संपूर्ण राज परिवार के साथ भरत आए और गुरु का स्वागत किया। इस मौके पर अखिलेश मित्तल, टुक्की राम, जहारिया सिंह, जगदीश शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, रामनिवास शर्मा, वीर सैन बंसल, सतेंद्र सोम आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...