बिजनौर, मई 4 -- नांगल सोती। मोहल्ला जोशियान स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार, शिवलिंग, नंदी महाराज की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा के साथ भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। रविवार सुबह पंडित तुषार शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ किया गया, इसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंदिर के पुजारी वीरेंद्र जोशी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भक्तों की बड़ी संख्या में उपस्थिति दर्ज की गई। यह कलश यात्रा मोहल्ला जोशियांन से प्रारंभ होकर मोहल्ला टीनवाला, बाल्मीकियांन, कश्यपयान, चमेली मंदिर, मुख्य बाजार, शहजादपुर से गुजरी। मार्ग में भक्तों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण आध्यात्मिक बना रहा। यह भी पढ़ें- नवनाथ मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा को धूमधाम से निकाली गई कलश यात्रा इस आयोज...