मेरठ, अप्रैल 1 -- सरधना नगर के मोहल्ला घोसियान में जलभराव की समस्या से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पानी की निकासी की व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर गंदा पानी भर गया है, जिससे पूरा इलाका तालाब में तब्दील होता जा रहा है। हालात यह हैं कि लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो गया है, जबकि मकानों और दुकानों के सामने भी पानी जमा है। लोगों ने पालिका अधिकारियों पर शिकायत के बाद भी अनदेखी का आरोप लगाया है। लोगों ने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से नालियों की सफाई और जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जलभराव की समस्या बनी है। घरों से निकलने वाले पानी की निकासी पूरी तरह से प्रभावित है। जिस कारण गालियों व मुख्य मार्गो पर पानी भरा हुआ है। गंदा पानी जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है और मच्छर...