धनबाद, जनवरी 23 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। मोहलीडीह पंचायत के मौलाना अबुल कलाम आजाद मैदान मोहलीडीह में गुरुवार को आयोजित मोहलीडीह प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। मैच का उद्घाटन ईस्टबसुरिया ओपी प्रभारी रूपेश दुबे ने किया। उद्घाटन मैच में जिला परिषद सदस्य टीम ने मुखिया एलेवन पर पांच रनों से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट में सात टीम हिस्सा ले रही है। अंपायर की भूमिका में इजहार व राहुल सिंह थे। मौके पर जिप सदस्य मो. इसराफिल, पूर्व मुखिया मो. आजाद, रमेश पासवान, मो. मुस्तकीम, मो. अफजल, मो. वाहिद, मो. शहीद, मो. मोज्जम, मो. मुस्ताख, कामु खान, मो. मकसूद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...