संतकबीरनगर, जून 24 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। दुधारा थाने की पुलिस ने आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस बल ने क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, कस्बों व ताजिया जुलूस मार्गों पर रूट मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।रूट मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। पुलिस की मौजूदगी से आमजन में विश्वास का माहौल देखने को मिला। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। यह भी पढ़ें- मोहर्रम को लेकर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा ने कहा कि मोहर्रम के दौरान किसी...