कौशाम्बी, जून 12 -- आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और पारंपरिक तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को पूरामुफ्ती थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने ताजियादारों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ मोहर्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने कहा कि मोहर्रम के दौरान सभी आयोजन निर्धारित नियमों के अनुसार किए जाएं। उन्होंने ताजिया जुलूस के मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, बिजली आपूर्ति और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। साथ ही अफवाहों से बचने और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। यह भी पढ़ें- ​मोहर्रम पर हुड़दंगियों की खैर नहीं, अवैध हथियार ले...